D21da40d 85a1 4912 b936 83ce86fe8a16

सामयिक परिवेश संस्था सह पत्रिका की संचालन समिति, संपादक मंडल और मीडिया प्रभारी समूह की बैठक सम्पन्न

पटना, बिहार । सामयिक परिवेश की राष्ट्रीय संचालन समिति की बैठक आज 4 बजे अपरान्ह से 6 बजे सायंकाल तक हुई। बैठक में विचार-विमर्श के पश्चात निम्न बिंदु स्थिर किये गये :

1. राज्य के सभी पटल पर साहित्यिक विषयों पर नियमित आभासी व प्रत्यक्ष साहित्यिक गोष्ठियाँ आयोजित कर समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये।

2. नये रचनाकारों, पाठकों को पटल से जोड़ कर हिंदी व स्थानीय बोली/भाषा में साहित्य को समृद्ध किया जाये।

3. केंद्रीय पत्रिका के लिये अच्छी रचनाओं जिसमें कहानी, लघु कथा, नाटक, लेख, संस्मरण, कविता, गजल-सजल, समीक्षायें, रिपोर्ताज हो सकते हैं, को पटल पर आमंत्रित करें।

4. सभी रचनाओं पर बेबाक समीक्षा किये जायें ताकि रचनाओं का परिमार्जन, संशोधन संपादन हो सके।

5. साहित्यिक पटल के माध्यम से समाज में नवचेतना जागृत करना उद्देश्य है, अतः रचनाकारों व पाठकों के मध्य सांस्कृतिक सद्भावना का संस्कार दिखना चाहिये।

6. दिनांक 16/03/2022 को पटना में सामयिक परिवेश अध्याय की वार्षिक कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक राज्य से एक सदस्य का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।

7. सामयिक परिवेश द्वारा गजल संग्रह निकाला जा रहा है, रचनाकार अपनी गजल रचना पटल के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।

8. आपातकालीन सहायता के लिए हेल्प डेस्क का गठन की पुष्टि की गई।

9. मूक पशुओं गाय, कुत्ते, बिल्ली आदि पशुओं के भोजन, इलाज आदि के लिए एक हेल्पिंग हेंड की घोषणा की गई।

10. स्वलिखित गजल का गायन प्रतियोगिता भी है, जिसका वीडियो प्रस्तुत किया जा सकता है।

ममता मेहरोत्रा, मुख्य संपादक ने मार्गदर्शक आशीर्वाद संबोधन किया एवं श्याम कुंवर भारती, संपादक, सामयिक परिवेश ने सुझावों पर सामयिक परिवेश के क्रियान्वयन बिन्दुओं को स्पष्ट किया। वर्षा तिवारी, कीर्ति तिवारी, दिपांशु व प्रतिभा जैन के सहयोग से रजनी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया व अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 3 =