The match was a draw, yet a 'world record' was registered in the name of Team India

मुकाबला ड्रॉ, फिर भी टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त किया। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत एक ही टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार 350+ रनों का आंकड़ा छूने वाला देश बन गया है। इस मामले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने ही घर पर साल 1920-21 में इंग्लैंड के विरुद्ध एक ही टेस्ट सीरीज में छह बार 350+ रन बनाए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ साल 1948 और 1989 में खेली गई सीरीज में इस कारनामे को दोहराया। दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में छह-छह दफा 350+ रन बनाए।

भारत ने लीड्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 471 और 364 रन बनाए थे। इसके बाद एजबेस्टन में टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जबकि अगली इनिंग 427/6 के स्कोर पर घोषित की।

टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 387 रन जोड़े, जबकि अगली पारी में 170 रन पर सिमट गई। चौथे टेस्ट की पहली पारी में 358 रन बनाने के बाद भारत ने दूसरी इनिंग में चार विकेट खोकर 425 रन बनाए।

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की बात करें, तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाए। विपक्षी टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक पांच शिकार किए।

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 का बुखार: धोनी vs कोहली, जनता की पहली पसंद कौन?

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बना दिए। मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने 150, जबकि बेन स्टोक्स ने 141 रन टीम के खाते में जोड़े। रवींद्र जडेजा ने इस पारी में सर्वाधिक चार शिकार किए। इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर शानदार लीड थी।

फैंस को डर था कि भारत को पारी के अंतर से हार का सामना न करना पड़े, लेकिन केएल राहुल (90), शुभमन गिल (103) ने 188 रन की साझेदारी करते हुए मेहमान टीम को संभाला।

इसके बाद रवींद्र जडेजा (107) ने वाशिंगटन सुंदर (101) के साथ पांचवें विकेट के लिए 203 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मुकाबला ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों देशों के बीच लंदन में 31 जुलाई से पांचवां और अंतिम टेस्ट खेला जाना है, जिसमें भारत के पास सीरीज ड्रॉ करवाने का मौका होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ICC का अल्टीमेटम: 21 जनवरी तक फैसला नहीं तो T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है बांग्लादेश!

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : ऊंची कूद प्रतियोगिता में तनिमा ने जीता पदक
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =