किशोर बनर्जी, कोलकाता। जब किसी की अंतिम यात्रा निकलती है तो चारो तरफ एक ही ध्वनि गूंजती है – “राम नाम सत्य है”, यह केवल एक नारा नही, जीवन का सबसे बड़ा सत्य है।
सत्य क्या, इस दुनिया मे सब कुछ झुठा है, धन, महल, शरीर ये सब यहीं रह जायेगा, राम का नाम ही सत्य है, जो जन्म से पहले भी था और मृत्यु के बाद भी रहेगा।
इसका अर्थ क्या है? राम का अर्थ जो हर हृदय मे रमण करता है। राम एक राजा नही है, राम सत्य का दुसरा नाम है।
इसका कोई एक रचयिता नही है, यह संतो की वाणी से निकला है, गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है रामचरित मानस में – रामनाम मनिदीप धरु राम का नाम एक दीपक।
कहते हैं कि मुगलकाल मे जब हिंदुओं को अपनी धर्म पालन में भी कठिनाई होती थी, तब भी श्मशान घाट जाने पर राम का नाम लेते हुए कोई समस्या नहीं थी। तब से श्मशान घाट जाने पर ये परंपरा चली आ रही है।
सिख धर्म में गुरु नानकदेव जी ने सत्य नाम लेने के लिए लिखा था। इसके दो कारण है।
पहला कारण – कंधा देने वालो के लिए – जो लोग शव को कंधा दे रहे हैं, उसके मन मे वैराग्य आता है, वे सोचते हैं कि आज ये जा रहा है, कल मै भी चला जाऊंगा, तो मै अहंकार क्यों करूं, अतः वे खुद भी कहते हैं कि, “राम नाम सत्य है।”
दूसरा कारण – जाने वाले के लिए जो व्यक्ति शरीर छोड़कर चला गया, उसे याद दिलाना कि हे आत्मा, अब संसार का मोह छोड़ो, केवल राम नाम ही सत्य है। उन्हीं को याद करो, तुम्हे मोक्ष मिलेगा।
यह हमे जीवन कि नश्वरता को सिखाता है। “बोल हरि, हरि बोल” – यह बंगाल की आत्मा है, “राम नाम सत्य है” – सम्पूर्ण भारत कि आत्मा है। परन्तु दोनो एक ही है।
जब तक मनुष्य जन्म लेता रहेगा, मृत्यु को भी प्राप्त होगा। यह ध्वनि या आवाज गूंजती रहेगी, क्यों कि यही जीवन का अन्तिम और अटल सत्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

