IMG 20241227 WA0095

राष्ट्रीय परिसंवाद में हुआ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रादेशिक भाषाओं का महत्व पर मंथन

लोक मनीषी प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा द्वारा संपादित बृहत ग्रंथ मालवी लोक साहित्य तथा प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. श्रीनिवास शुक्ल सरस द्वारा संपादित ग्रन्थ बघेली लोक साहित्य का हुआ लोकार्पण
समर्पित हिंदी सेवी डॉ. सुनील कुलकर्णी का सारस्वत सम्मान हुआ विक्रम विश्वविद्यालय में
अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता के नवीनतम अंक का लोकार्पण सम्पन्न

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला, ललित कला अध्ययनशाला और पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रो. सुनील कुलकर्णी थे। आयोजन की अध्यक्षता कुलानुशासक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने की। परिसंवाद में प्रो. गीता नायक, प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में लोक साहित्य मनीषी प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा द्वारा संपादित बृहद ग्रंथ मालवी लोक साहित्य तथा प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. श्रीनिवास शुक्ल सरस, सीधी द्वारा संपादित ग्रन्थ बघेली लोक साहित्य का लोकार्पण किया गया। ये दोनों ग्रंथ केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा द्वारा प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर हिंदी भाषा एवं साहित्य की अविराम सेवा के लिए समर्पित हिंदी सेवी प्रो. सुनील कुलकर्णी को अंग वस्त्र एवं साहित्य भेंटकर उनका सारस्वत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता के नवीनतम अंक का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं डॉ. मोहन बैरागी ने करवाया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल-भारत मैत्री यात्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी, पत्रकार सम्मेलन व साहित्योत्सव संपन्न

केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक प्रो. सुनील कुलकर्णी ने अपने व्याख्यान में कहा कि शिक्षा नीति 2020 में महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें भारतीय ज्ञान परम्परा, भारतीय भाषाओं और लोक साहित्य के संवर्धन पर अधिक बल दिया गया है। नई शिक्षा नीति ने भाषाई दृष्टि को एक नया आयाम दिया है। मातृभाषा में ही शिक्षा अधिक कारगार होती है।

ज्ञान के क्षेत्र में कुछ नया ढूंढना या खोजना हम अपनी मातृभाषा में जिस तरह से कर पाते हैं उतना प्रभावी किसी अन्य भाषा में नहीं कर सकते। नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परम्परा का ज्ञान देने की बहुत आवश्यकता है। इस दृष्टि से शिक्षा नीति अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भारतीय ज्ञान परम्परा और भारतीय भाषाओं का साहित्य लोक साहित्य में संरक्षित है, उतना कहीं और से नहीं मिलता। इसलिए लोक साहित्य के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।

अध्यक्षता करते हुए लोक साहित्यविद् एवं कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लोक एवं जनजातीय साहित्य अक्षय प्रेरणा के स्रोत हैं। उनमें अज्ञात अतीत से चली आ रही परंपराओं, जातीय स्मृतियों, ज्ञान, विज्ञान एवं संवेदनाओं का जीवन्त समावेश है। उनके माध्यम से हम अपने वर्तमान और भावी जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

मालवा और बघेलखण्ड क्षेत्र की विविधतापूर्ण लोक विरासतों और सांस्कृतिक विशेषताओं का समावेश लोक साहित्य की सभी विधाओं के माध्यम से नव प्रकाशित दो ग्रन्थों में किया गया है। इन पुस्तकों में विविध प्रकार की सचित्र लोक कथाओं के साथ लोकगीत, लोकनाट्य, गाथा, मुहावरे, लोकोक्ति एवं पहेलियों का संकलन, सम्पादन एवं अनुवाद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. नम्रता शर्मा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

तीन-तीन सौ से अधिक पृष्ठों में प्रकाशित मालवी एवं बघेली लोक साहित्य ग्रन्थों में संचित लोकाभिव्यक्तियों के लिए सम्पादकों के साथ डॉ. पूरन सहगल, मनासा, डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पेटलावद; बंसीधर बन्धु, शुजालपुर; रामप्रसाद सहज, निर्मला राजपुरोहित, द्रौपदी देवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, सरस्वती सोनी, चेतना दुबे, डॉ. ज्योति बाला बैस, श्रुति पाठक, इंदौर आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

प्रारंभ में अतिथियों द्वारा वाग्देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा, कला गुरु लक्ष्मीनारायण सिंह रोड़िया, डॉ. महिमा मरमट, डॉ. हीना तिवारी आदि सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन शोधार्थी पूजा परमार ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. प्रतिभा सक्सेना, इंदौर ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की कुण्डलिया
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twenty =