बैंगलोर। पान एसोसिएशन (पंजीकृत नई दिल्ली) के बैंगलोर इकाई के अध्यक्ष योगेन्द्र तांती की अध्यक्षता में बैंगलोर इकाई के पदाधिकारियों के साथ एक औपचारिक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय दास भी शामिल हुए।
इस बैठक में बैंगलोर में रह समाज के सुनील तांती/दास, पंकज दास, राजेश दास, सत्यम गुप्ता और सक्षम कुमार मौजूद रहे। बैठक लगभग दो घंटे चली जिसमें पान एसोसिएशन के बंगलौर इकाई की विस्तार और समाज के उत्थान के बारे में चर्चा हुई।
बैंगलोर प्रदेश इकाई ने संजय दास को सम्मानित किया तथा दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय दास ने भी बैंगलोर इकाई के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

