‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

काली दास पाण्डेय, मुंबई। जी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रोमांटिक फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता विक्रांत मैसी और अदाकारा शनाया कपूर ‘आंखों की गुस्ताखियां’ इस फिल्म के जरिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चित रूप से छू जाएगी।

इस फिल्म से शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मानसी बागला और वरुण बागला द्वारा निर्मित इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है, बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला संगीत भी है जिसे कम्पोज किया है विशाल मिश्रा ने।

इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी मानसी बागला ने लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =