सुरेन्द्र सिंह, कोलकाता। कवि जी साहित्यिक संस्था कि प्रथम काव्य गोष्ठी कि आगाज बहुत ही शानदार रही। जैसा सोचा गया था उससे कहीं अधिक यह कार्यक्रम सफल रहा। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया और कार्यक्रम कि अध्यक्षता आदरणीय रावेल पुष्प जी ने किया, इसके लिए आपका विशेष आभार।
इस कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों एवं कवयित्रीयों ने अपनी कविता, गीत एवं गजल से सभी का ध्यान आकर्षित किया एवं प्रशंसा बटोरी। इस कार्यक्रम में आमंत्रित नौरत्न रचनाकारों में शामिल थे – रंजना झा, शिप्रा मिश्रा, प्रणति ठाकुर, राधा गुप्ता, सूरज रजक, पंकज राय, सुरेन्द्र सिंह, विजय इस्सर ‘वत्स’ एवं लक्ष्मी कुमार शर्मा। इसके अतिरिक्त डाॅ. उर्वशी श्रीवास्तव, आदरणीय रावेल पुष्प जी ने अपनी प्रस्तुति दी।
आज का कार्यक्रम सभी के सहयोग से बहुत ही सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ, इसके लिए सभी का हार्दिक आभार। आशा करता हूं इस प्रकार के कार्यक्रम अब निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में सभी का सहयोग ऐसे ही मिलता रहेगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

