वाराणसी। सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का विशेष उपवास है,जिसमें पहले सावन सोमवार की तारीख 3 अगस्त 2026 है और इस पवित्र माह में कुल चार सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस दौरान भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र अर्पित करते हैं और दिनभर उपवास रख कर शाम को शिव आरती करते हैं।
सावन सोमवार 2026 की तिथियां :
पहला सावन सोमवार : 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार : 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार : 17 अगस्त 2026
चौथा और अंतिम सावन सोमवार : 24 अगस्त 2026
पूजा और व्रत के नियम :
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
शिवलिंग पर जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र चढ़ाएं।
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का लगातार जाप करें।
दिन भर फलाहार या एक बार सात्विक भोजन का नियम रखें।
शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा और आरती करें।
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

