अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेल नगरी खड़गपुर समेत जंगल महल के विभिन्न भागों में रथ यात्रा उत्सव चरम पर रहा। बारिश और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। मेदिनीपुर में रथयात्रा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बारिश के बावजूद, लोगों में उत्साह और उमंग देखते ही बनता था।
शुक्रवार शाम से मध्यरात्रि तक चले इस आयोजन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा निकाली गई। मेदिनीपुर की सांसद जून मालिया ने झाड़ू लगाकर रथयात्रा की विधिवत शुरुआत की। शोभायात्रा जगन्ननाथ मंदिर चौक से शुरू होकर विभिन्न बाजारों से होता हुआ नए बाजार मासी घर पहुंचा।
इस अवसर पर पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार, जिला परिषद के सह-सभापति अजित माईती और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। नए बाजार मासी घर और विद्यासागर हॉल मैदान में मेले का आयोजन किया गया।
मेदिनीपुर के अलावा, शालबनी, केशपुर और खड़गपुर में भी रथयात्रा उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

