कोलकाता। 29 जुलाई आद्यापीठ दक्षिणेश्वर में, सखी बहिनपा मैथिलानी समूह कोलकाता इकाई ने हिमाद्रि मिश्र की अध्यक्षता मे नाग पंचमी मधुश्रावणी लोकपर्व के समापन पर एक मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें भगवती की आराधना के पश्चात मंदिर के संरक्षक से बात कर वहाँ के बच्चों के लिए कुछ सहयोग राशि प्रदान की गई। स्थापना दिवस के लिए चर्चा परिचर्चा को मूर्त रूप प्रदान किया गया।
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह कोलकाता इकाई हमेशा कुछ अलग करने के लिए तत्पर रहती है। इस बार विद्यापति समारोह करने पर बल दिया गया।
इस कार्यक्रम में सुनीता झा, संगीता चौधरी, नीलम झा, बच्ची ठाकुर, कुमकुम झा, मेनका ठाकुर, आशा ठाकुर, आभा झा, पूनम दास, शांति झा, सोनी झा, कंचन झा, हिमाद्रि मिश्र, अंतरा मिश्र, रानी ठाकुर, माला झा और रचना मिश्र उपस्थित थीं।
इस समूह की स्थापना दस वर्ष पहले आरती झा ने की थी। विश्व के कोने-कोने से मिथिला की महिलाएँ जुड़ी हैं। इसके लगभग पैंतालीस हजार सदस्य हैं।
यह संस्था जमीनी तौर पर महिलाओं के उत्थान हेतु कृत संकल्पित है। इसके कई आयाम है जो मिथिला की भाषा मैथिली/रीति रिवाज/संस्कृति के रक्षण पोषण हेतु कदम बढ़ाते हुए अग्रसर है।
जय मैथिली
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

