नई दिल्ली। पान एसोसिएशन (रजि. नई दिल्ली) द्वारा बेगमपूर, नई दिल्ली में आयोजित किए गये 26 जनवरी गणतत्रं दिवस के शुभ अवसर पर दिल्ली प्रदेश में लम्बे समय से रिक्त चल रहे सचिव पद के लिए पदाधिकारी का चयन कर लिया गया है।
पान एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रदेश की नई कमेटी के गठन में ये फैसला लिया गया कि नंद किशोर प्रसाद ताँती को दिल्ली प्रदेश इकाई का सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है।
इस पर सर्वसम्मति से उनके सामाजिक सहयोग और अपने समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश सचिव के पद की मुहर लगाने की घोषणा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवाजी तांतवा, राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर दास तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय दास ने किया।

साथ ही किरारी विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष नरेश दास और बवाना विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष राजेश कुमार पान को नियुक्त किया गया है।
इस मौके पर उपस्थित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर दास, उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संजय दास, कोषाध्यक्ष सुनील दास, महिला इकाई की अध्यक्ष रिंकी तांती, दिल्ली के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कश्यप, संगठन मंत्री राज कुमार प्रसाद, दिल्ली मीडिया प्रभारी राकेश रंजन प्रमुख रूप से उल्लेखनीय हैं।
साथ ही लक्ष्मण तांती, दयानन्द कोली, धर्मेंद्र कुमार तांती, लाल बहादुर, शिव कुमार, मधुसूदन तांती, राजेश कुमार, देवनारायण दास, जीवन जी, सुबोध कुमार, सुमन रानी, सुशील दास, शशिकांत दास, नरेश दास, नंद किशोर दास, देवनारायण दास, जीवन जी,
सुबोध कुमार, सुमन रानी, सुशील दास, शशिकांत प्रसाद, नंद किशोर दास, नरेश दास, लक्ष्मण तांती, सुनील दास, माधव दास, सज्जन दास, अमित दास तथा अन्य पदाधिकारी एवं काफी बड़ी संख्या में सदस्यगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने इन नियुक्तियों पर अपनी सहमति प्रदान किया और आशा व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारीगण अपनी-अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे तथा सभी का धन्यवाद और उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त किया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



