IMG 20260816 WA0002

पान एसोसिएशन की दिल्ली इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाया 80वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह

नई दिल्ली। 15 अगस्त 2026, शनिवार को पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पान एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष; संजय दास, उपाध्यक्ष; मिथिलेश कुमार कश्यप, महिला अध्यक्ष; रिंकी तांती, प्रदेश सचिव; नन्द किशोर प्रसाद तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; शिवजी तांतवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी और बलिदान की कहानी को याद करते हुए देशभक्ति के पथ को अपनाने और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने और पान समाज में आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया। देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों पर भी जोर दिया गया जो देश की एकता और गौरव की भावना को मजबूत करती है।

देश का 80वीं स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय और पान समाज के लिए गौरव का क्षण है जो देश के नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का याद दिलाता हैं।

इस अवसर पर पान एसोसिएशन पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी तांतवा ने स्पष्ट किया कि हमारी जाति पान है तांती और तांतवा केवल उपाधि या टाइटल है, यह कोई अलग जाति नहीं है, हम पान है, तांती और तांतवा हमारी उपाधि है, हमें हमारे अधिकार से वंचित रखना संविधान और सामाजिक न्याय दोनों के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें:  कश्मीरी पंडित राहुल भट के हत्यारे को सुरक्षा बलों ने बडगाम में घेरा

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में दिल्ली मीडिया प्रभारी राकेश रंजन, शशिकांत प्रसाद, रोहित दास, नंद किशोर प्रसाद ताँती, लक्ष्मण तांती, भरत जी, त्रृषि जी, विनोद जी, महेंद्र कुमार तांती, लाल बहादुर, संगठन मंत्री; राज कुमार प्रसाद, अमित कुमार तथा बेगमपुर के आसपास रहने वाले बहुत सारे समाज के लोगो ने स्वाधीनता दिवस समारोह कार्यक्रम में बढ़-चढकर हिसा लिया।

कार्यक्रम में सबसे बड़ी बात यह रही कि समाज के महिलाओं ने भी काफी उत्साह पूर्वक बच्चों समेत स्वाधीनता दिवस समारोह में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह समाज में जागरुकता की मिशाल मानी जाएगी।IMG 20260816 WA0011

स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में (नेता सदन) दिल्ली सरकार व निगम पार्षद; जय भगवान यादव मौजूद रहे और संस्था के कार्यों की सराहना किया।

पान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने भी मुंबई से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों ने पान समाज के लोगो में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने एवं दिल्ली एनसीआर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन के मजबूती पर विचार विमर्श किए।

उल्लेखनीय है कि संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगो की है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई निवासी शंकर दास हैं।

यह भी पढ़ें:  अमृतसर में लगे सिद्धू के लापता होने के पोस्टर

पान एसोसियेशन नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नंदकिशोर प्रसाद ताँती, राजेश कुमार, राकेश कुमार और प्रमोद दास थे। पान एसोसिएशन पान समाज के सभी परिवारों के सुखद भविष्य की कामना करती है।IMG 20260816 WA0012

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

यह भी पढ़ें:  बिहार तांती ततवा पान युवा संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय महाअधिवेशन सम्पन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =