कोलकाता। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह कोलकाता इकाई द्वारा केष्टोपुर नीलगगन के हाल मे श्रावण मिलन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के संग श्रावण मिलन हुआ। कोलकाता समूह की अध्यक्ष सुनीता झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत, कवि कोकिल विद्यापति की कालजयी रचना ‘जय जय भैरवि असुर भयाओन’ से की।
सखियों के हँसी ठहाकों के संग-संग सखियों ने कजरी गीत गाए, नृत्य किए तथा धरती पर प्राण फूँकने वाले सावन का धन्यवाद किया। सखियों ने पारंपरिक हरे रंग का परिधान पहनकर वातावरण को रम्य बना दिया।
कांता, सुनीता झा, रचना, शांति, आरती, अंजू, किरण सिंह, सुकांता भास्कर, सोनी झा, आशा ठाकुर, छाया, अंजू, पूनम दास, इंदिरा, सांत्वना, अनुराधा, स्मिता, दिव्या ने अपने मधुर गीत एवं सामूहिक नृत्य से सभी को अह्लादित कर दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

