Images (11)

मुठभेड़ में शहीद हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर बंगाल पहुंचा

कोलकाता। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद भारतीय सेना के विशेष बलों के जवान हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर शुक्रवार देररात नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया।

शव को जब तिरंगे में लिपटे ताबूत में लाया गया, तो मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और ‘भारत माता के वीर सपूत झंटू शेख अमर रहे’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। पार्थिव शरीर को कोलकाता के एक शवगृह में रखा गया।

पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह नदिया जिले स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया है।

शहीद झंटू अली शेख अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में से एक थे, जिनमें से बड़े भाई रफीकुर शेख भी सेना में हैं।

शेख की पत्नी ने मीडिया से कहा कि वह अब तक इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं कि उनके पति अब कभी लौटकर नहीं आएंगे, न ही अपने बेटे और आसपास के बच्चों के साथ खेलेंगे।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें शेख का संदेश मिला था कि वे व्यस्त हैं और अगली सुबह बात करेंगे।

उन्होंने कहा, “संदेश पढ़ने के बाद मैंने बेटे को स्कूल भेजा और अपने दिन के कामों में लग गई। लेकिन दोपहर में खबर मिली कि उन्हें गोली लगी है, लेकिन हालत स्थिर है। मुझे लगा वह जल्द ठीक हो जाएंगे, पर फिर असली खबर आई।”

यह भी पढ़ें:  IND vs SA Series : पटेल-चहल के दम पर भारत ने जीता तीसरा टी20

वह बोलीं, “मेरे पति देश के लिए समर्पित थे। ऑपरेशन के बारे में कभी कुछ नहीं बताते थे। उनके लिए पहले देश था, फिर परिवार और बाकी सब।”

नदिया जिले स्थित उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। शेख को जानने वाले उन्हें एक शांत, दयालु और अनुशासित इंसान के रूप में याद कर रहे हैं, जिनका सपना वर्दी पहनकर देश की सेवा करना था।

सेना के मुताबिक, शेख सेना की छह पैरा स्पेशल फोर्स के जवान थे। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डूधू-बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें मुठभेड़ के दौरान वह बलिदान हो गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पश्चिम मेदिनीपुर प्रेस क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  राजीव कुमार झा की कविता : मधुमास
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =