Kolkata Hindi News: दक्षिण कोलकाता के कस्बा (Kasba) इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसके बच्चे के उनके फ्लैट में फंदे से लटके हुए मिले। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था कि फ्लैट में रहने वाले लोग कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों लोग छत से फंदे से लटके हुए मिले।
- घटना की जांच कर रही पुलिस
उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है। जब तक हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती, तब तक यह कहना मुश्किल होगा कि ये आत्महत्या के मामले हैं या हत्या के।’’घटना की जांच की जा रही है।

इस बीच, पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के तीन मामले दर्ज किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।
- बुराड़ी कांड की यादें हुई ताजा
बता दें कि एक ऐसा ही सामूहिक हत्या का मामला दिल्ली के बुराड़ी से भी सामने आया था। साल 2018 में 30 जून को एक ही परिवार के 11 लोगों ने सुसाइड किया था।
परिवार के सभी लोगों के शव एक ही कमरे में छत की जाल से लटके पाए गए थे, जिसमें बुजुर्ग, महिला और तीन बच्चे भी शामिल थे। इस घटना ने सभी लोगों का चौंका दिया था।
बाद में जब जांच की गई तो यह मामला अंधभक्ति से जुड़ा निकला था। कोलकाता की इस घटना के बाद भी लोगों के जहन में बुराड़ी कांड की यादें ताजा हो गई हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




