हावड़ा। श्री जैन विद्यालय हावड़ा के वातानुकूलित सभागार में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य-अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भगवान महावीर की मूर्ति पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा महावीर स्वामी के जीवन पर आधारित नाटक, काव्यपाठ, नृत्यनाटिका, संगीत एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नमस्कार मंत्र गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों में उपस्थित रहे विद्यालय के संस्थापक सरदारमल जी कांकरिया, जैन सभा के सचिव अशोक मिन्नी, वीरेंद्र गेलडा, पद्मा मिन्नी, विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया, प्रोफेसर, डॉ. विनय कुमार मिश्रा, दुर्गा व्यास, विद्यालय की प्रिन्सिपल इंदु जोसफ चौधरी आदि।
इस अवसर पर जैन विद्यालय हावड़ा के संस्थापक सरदारमल जी कांकरिया ने अपने व्याख्यान में कहा कि बच्चों को भगवान महावीर स्वामी के जीवन के मूल सिद्धांतों एवं उपदेशों को अपनाना चाहिए जिससे कि वे अपने जीवन में सफल हो सके।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के जिन शिक्षक- शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही उनमें प्रमुख थे विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी, दीपशिखा तिवारी, सपना चक्रवती, स्वागता सरकार आदि।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु जोसेफ चौधरी ने आगत अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्रों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक-प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी एवं इंद्राणी गांगुली ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

