Bjp नेता को गिरफ्तार करने पहुंची बंगाल पुलिस को बंधक बनाकर पिटा

अलीगढ़। अलीगढ़ में बीजेपी नेता योगेश वार्ष्णेय को गिरफ्तार करने पहुंची कोलकाता पुलिस को लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। बता दें कि यह पूरा मामला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा हुआ है। योगेश ने साल पहले ममता बनर्जी का सिर कलम करने वाले को 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इसी विवादित बयान के चलते पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची हुई थी।

दरअसल, बंगाल पुलिस ने योगेश के विवादित बयान के बाद मामला दर्ज किया था। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस अलीगढ़ में उसे गिरफ्तार करने के लिए सादी वर्दी में पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान योगेश के समर्थकों ने  पुलिसकर्मियों को कमरे में बंधक बना लिया। साथ ही उनके साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा भी किया।

मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बंगाल पुलिसकर्मियों को  सुरक्षित निकाला गया। हांगमा होने के बाद मौके पर अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत सहित बीजेपी के तमाम नेता पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस योगेश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *