IMG 20251010 WA0000

वार्साटाइल डांस अकादमी का वार्षिक महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

गाना भवन, उत्तरपाड़ा में प्रतिभा और कला का अनोखा संगम

उत्तरपाड़ा, हुगली। उत्तरपाड़ा का प्रतिष्ठित गाना भवन गुरुवार की शाम रंग, संगीत और नृत्य के उत्सव से जगमगा उठा, जब ‘वार्साटाइल डांस अकादमी’ ने अपने वार्षिक महोत्सव “शोकेस योर टैलेंट” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि यह शाम युवा प्रतिभाओं के लिए यादगार बनी।

शाम पांच बजे जैसे ही मुख्य अतिथि सुशील शर्मा विशिष्ट अतिथि मयंक सक्सेना के द्वारा उद्घाटन प्रस्तुति शुरू हुई, पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

अकादमी के बच्चों और युवा कलाकारों ने मंच पर ऐसी ऊर्जा बिखेरी कि हर कोई उनका दीवाना बन गया। क्लासिकल की सौंदर्यता से लेकर हिप हॉप और बॉलीवुड डांस की जोशिली प्रस्तुतियों तक, हर कदम में समर्पण और लय की अद्भुत झंकार थी। लोकनृत्यों की रंगीन छटा ने इस सांस्कृतिक शाम में भारतीयता का सुगंध घोला।

इस कार्यक्रम के निर्देशन की कमान संभाली थी डांस इंडिया डांस फेम पीयूष शर्मा ने, जिनकी कल्पनाशील कोरियोग्राफी और नृत्य रचनाओं ने मंच को जीवंत बना दिया। पीयूष शर्मा के साथ मनीष साव और सिमरन ने सहयोगी कोरियोग्राफर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन मशहूर एंकर आदित्य त्रिपाठी ने अपने जीवंत और रोचक अंदाज में किया। उनकी चुटीली बातों ने पूरे दर्शक वर्ग को बांधे रखा और माहौल में उत्साह व उल्लास घोल दिया।

संस्था के निर्देशक ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ नृत्य सिखाना नहीं है, बल्कि हर विद्यार्थी को आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का मंच देना है, ताकि वे अपनी पहचान खुद बना सकें।”

यह वार्षिक महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा कलाकारों के सपनों, समर्पण और मेहनत की झलक था। अंत में दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गूंज से अपने उत्साह और सराहना का इजहार किया।

वार्साटाइल डांस अकादमी’ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह नृत्य शिक्षा और कला-संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल है – जहां हर कदम एक कहानी कहता है और हर कलाकार मंच पर एक सितारा बनकर चमकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + sixteen =