IMG 20251218 WA0026

पांचरुलिया में धूमधाम से हुआ 16वें मिलन मेले का उद्घाटन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। खड़गपुर ग्रामीण के पांचरुलिया में 16वें मिलन मेले का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेदिनीपुर के विधायक सुजय हाजरा और खड़गपुर ग्रामीण के विधायक दिनेन राय उपस्थित थे।

आईएनटीयूसी के जिला अध्यक्ष गोपाल खाटुआ, अध्यक्ष सुब्रत बेरा, सचिव शशांक खाटुआ, खड़गपुर शहर के विशिष्ट समाजसेवी दीपक कुमार दासगुप्ता तथा देबब्रत बेरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विवेकानंद क्लब की ओर से राजू बेरा, खोकन बेरा, सोमनाथ महापात्र, खोकन महापात्र, शिबू नायक तथा अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। यह रंगीन मेला आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित रहेगा।

मेले में लोकसंगीत, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, बांग्ला बैंड के गीत और टीवी धारावाहिकों से जुड़े अभिनेता-अभिनेत्रियों के आकर्षक कार्यक्रम दर्शकों को बांधे रखेंगे। छोटे-बड़े मिलाकर इस वर्ष करीब 50 स्टॉल सजाए गए हैं।

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने अपने संबोधन में बताया कि यह संगठन वर्ष भर रक्तदान शिविर, निःशुल्क नेत्र एवं शारीरिक जांच शिविर, गरीबों और विद्यार्थियों की सहायता, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास, नृत्य व रचना प्रतियोगिताएं तथा जागरूकता सेमिनार आयोजित करता रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी सामाजिक गतिविधियां यथावत जारी रहेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =