IMG 20220911 WA0023

बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जताया आभार

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिलांतर्गत सलुवा की गायिका सुश्री सोनिया गजमेर बेटी के Zeebangla saregamapa में अपनी गायिकी के दम पर सारे एपिसोड में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने पर सलुवा वासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोग सोनिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स के अवकाश प्राप्त सैनिक और ख्यातिलब्ध कार गोपाल नेवार ‘ गणेश ‘ ने उसे बधाई देते हुए कहा

– ” हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी आगे इसी तरह की प्रदर्शन दिखाकर जीत हासिल करती हुई वे अवश्य ही सलुवा लौटेंगी। उन्होंने कहा कि सभी सलुवावासियों एवं खड़गपुर के संगीत प्रेमियों से गुजारिश है कि उन्हें अपार मात्रा में वोट देकर विजयी बनाएं, ताकि संगीत के क्षेत्र में सलुवा व खड़गपुर का नाम रोशन हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =