फ्रांस के जंगल में लगी भयानक आग, हज़ारों लोग घर छोड़कर भागे

पेरिस। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में बोर्डो शहर के पास लगी भयानक आग से अब तक लगभग 70 वर्ग किलोमीटर (7,000 हेक्टेयर) में फैला जंगल बर्बाद हो गया है। अधिकारियों के अनुसार इस आग को बुझाने के लिए 1,000 से भी ज़्यादा अग्निशमन कर्मचारी जूझ रहे हैं। इस आग ने कई घरों को तबाह कर दिया है और लगभग 10 हज़ार लोगों को वहां से पलायन करने को मजबूर कर दिया है। अग्निशमन कर्मचारियों के प्रतिनिधि ग्रेगरी एलियोन ने फ्रांस के आरटीएल रेडियो से कहा कि ‘ये आग दानव है।

बताया जा रहा है कि तेज़ हवाओं और बढ़े तापमान से आग बुझाने के काम में बाधा आ रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एलान किया है कि आग बुझाने के काम में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, ग्रीस, पोलैंड और रोमानिया मदद करने वाले हैं।

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उन्होंने इस अभियान में यूरोप की एकजुटता का दावा किया है। यूरोप में इस साल भयानक गर्मी पड़ रही है। पुर्तगाल और स्पेन में गर्मी के चलते 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस सहित यूरोप के कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ तापमान और सूखे के चलते कई जगहों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *