Tejpratapyadav01

तेज प्रताप यादव राबड़ी देवी के आवास में शिफ्ट हुए

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने आधिकारिक स्टैंड रोड बंगले से राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की रात उन्होंने शिफ्ट किया, क्योंकि वह राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के करीब रहना चाहते हैं, ताकि पार्टी के भीतर वह राजनीतिक विरोधियों की पहचान कर सकें। तेज प्रताप यादव पर 22 अप्रैल को ‘दावत-ए-इफ्तार’ पार्टी के दौरान राजद के युवा विंग के अध्यक्ष रामराज यादव के साथ मारपीट करने का आरोप है। रामराज यादव ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी है।

दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील कुमार सिंह और तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। युवा नेता की पिटाई का आरोप उनकी साजिश का ही एक हिस्सा है। फिलहाल संजय सिंह राबड़ी देवी के घर में रह रहे हैं। जगदानंद सिंह और सुनील सिंह भी नियमित रूप से 10 सर्कुलर रोड पर जाते हैं। तेज प्रताप यादव के वहां जाने से संजय सिंह, जगदानंद सिंह और सुनील सिंह के साथ टकराव की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में माणिक भट्टाचार्य की पत्नी और बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर

इसके अलावा, अगर रामराज यादव उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हैं, तो पटना पुलिस के लिए तेज प्रताप यादव को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से गिरफ्तार करना मुश्किल होगा। क्योंकि वर्तमान में राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं और तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। दोनों ही संवैधानिक पद पर हैं।

बुधवार को रामराज यादव ने कहा, हम तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजद शीर्ष नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि वे एक या दो दिन में कार्रवाई नहीं करते हैं, तो मैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पुलिस के पास जाऊंगा। मैं एक यादव का बेटा हूं और मैं इज्जत से कभी समझौता नहीं कंरूगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  तृणमूल ने त्रिपुरा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh : महामारी को समाप्त करने के लिए 'हनुमान चालीसा' का सामूहिक पाठ
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *