संवाद सूत्र, कोलकाता : प्राथमिक विद्यालय बौरिया में आज स्कूल चलो अभियान, पुस्तक वितरण PTM संचारी रोग लक्षण और बचाव तथा हमारी किशोरी हमारी शक्ति पैड बैंक मुहिम के तहत बच्चों और महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बरेली जिला के शिक्षा विभाग के एसआरजी डॉ अनिल चौबे जी ने बताया कि प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजें और मोबाइल में आपका बच्चा क्या देखता है इसका जरूर ध्यान रखें।
साथ ही एसआरजी डॉ धर्मवीर गंगवार जी ने संचारी रोगों के लक्षण तथा बचाव के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री गोपाल कृष्ण कपूर जी ने समझाया कि बच्चों को प्रतिदिन घर पर भी पढ़ाए ये जरूर देखें कि स्कूल में क्या पढ़ रहा है।
शिक्षिका राखी गंगवार पैड वुमन ने प्रति माह की भांति अपनी मुहिम हमारी किशोरी हमारी शक्ति पैड बैंक के तहत सभी को मासिक धर्मस्वच्छता के बारे में बताया और सैनिटरी नैपकिन बांट कर पीरियड पर शर्म झिझक छोड़ने को कहा। अंत में शिक्षक विजय कुमार जी ने सभी का धन्यवाद किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

