Technical fault in Air India flight coming from San Francisco to Mumbai, passengers disembarked in Kolkata

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री

कोलकाता। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट्स में लगातार तकनीकी समस्या देखी जा रही है। मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली करा दिया गया।

सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के बाद पता चला कि एक इंजन में खराबी है।

फ्लाइट एआई180 कोलकाता एयरपोर्ट पर रात लगभग 12.45 बजे पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर विमान में एक घोषणा की गई, जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।

फ्लाइट के पायलट ने यात्रियों को बताया कि ये निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया जा रहा है।

इसके पहले सोमवार को एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण एआई 315 फ्लाइट को सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद आधे रास्ते से ही हांगकांग वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  मेचेदा : याद किए गए स्व. चंद्रनाथ महापात्रा

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “एआई 315 फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है और सभी यात्रियों की मदद की जा रही है।” एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, “पायलट की ओर से उड़ान के दौरान ही संभावित समस्या का पता लगाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को वापस लौटा दिया गया। विमान हांगकांग में सुरक्षित तरीके से उतरा और एहतियात के तौर पर इसकी जांच की जा रही है।”

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हुई थी, जिसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान एक अस्पताल के हॉस्टल से टकराया और उसमें आग लग गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उस फ्लाइट में थे। उनका भी हादसे में निधन हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कौन से योग होते हैं जब व्यक्ति कर्ज में फंस जाता है?

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  Bengal Republic Day 2022: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रेड रोड पर फहराया तिरंगा, मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =