Vlcsnap 2023 03 24 18h39m04s249

कारण बताओ नोटिस के खिलाफ होली मनाकर शिक्षकों ने जताया विरोध

हड़ताल करने वाले शिक्षकों को किया गया शो-कॉज

जलपाईगुड़ी। नौकरी के अब बस 144 घंटे बचे हैं, इस समय डीए की मांग पर हड़ताल करने पर सरकार ने नोटिस पकड़ा दिया। इसके खिलाफ जलपाईगुड़ी के आंदोलनकारियों ने चेहरे पर लाल गुलाल लगाकर व एक दूसरे को मीठाई खिलाकर इस लड़ाई में नैतिक जीत की घोषणा की। राज्य भर में डीए सहित रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 10 मार्च को संयुक्त मंच द्वारा आहूत हड़ताल में शामिल होने के लिए शिक्षा परिषद पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी है। शुक्रवार को उन्होंने नए अंदाज में नोटिस का जवाब दिया।

10 मार्च को हड़ताल में भाग लेने वाले एवं कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सदर बीडीओ कार्यालय से सटे शिक्षा विभाग के सर्कल कार्यालय में आंदोलन की नैतिक जीत की घोषणा की और भविष्य में इस आंदोलन को और मजबूत करने का भी बात कही। अबीर लगाकर इस कारण बताओं का जवाब देने आये एक शिक्षक ने स्वयं कहा, मेरे कार्य जीवन के केवल 6 दिन शेष रह गए हैं, उस समय इस कारण बताओ नोटिस पाकर आंदोलन के प्रति उत्साह और भी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें:  श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालु

वहीं वामपंथी शिक्षक संघ एबीपीटी के सदर मंडल सचिव असिम कर ने कहा कि 10 मार्च को संयुक्त मंच के सदस्य डीए सहित रिक्त पदों पर स्वच्छ नियुक्ति की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल हुए थे। इससे राज्य सरकार पर दबाव बनाया इसलिए यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लेकिन हमें लगता है कि यही प्रमाण है कि उस दिन के आंदोलन की नैतिक जीत हुई थी, इसलिए आज अबीर लगाकर व मीठाई खिलाकर विजय पर्व मनाया गया।

दूसरी ओर जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भी इसी तरह का आंदोलन जारी है। राजगंज प्रखंड में निखिल बंगा शिक्षक संघ ने डी की मांग को लेकर धरने में शामिल शिक्षकों के नोटिस के विरोध में अकाल होली खेलकर विरोध प्रदर्शन किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  सूर्य के अध्ययन से मिलेगी अन्य आकाशगंगाओं के बारे में जानकारी : इसरो
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  17 फरवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 13 =