एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई: बॉलीवुड की ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘ढोल’ वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके विवाद और आध्यात्मिक सफर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने वाली तनुश्री ने अब एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है – उन्हें बचपन से ही आत्माएं दिखती थीं और वे उनसे बात भी करती थीं।
4 साल की उम्र में मिली थी मौत की भविष्यवाणी
19 मार्च को जन्मीं तनुश्री ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया कि घटना होने से 6 महीने पहले ही उन्हें पता चल गया था कि उनके पड़ोस से थोड़ी दूरी पर मौजूद घर में कुछ बुरा होने वाला है। अभिनेत्री ने दावा किया कि चार साल की उम्र में उन्हें एनर्जी दिखती थी, जो उन्हें सावधान करती थी।
वे उनसे बातें करती थी और साथ में खेलती भी। एक एनर्जी ने उन्हें बता दिया कि उस घर में कुछ बुरा होने वाला है, इसलिए वहां नहीं जाना है। तनुश्री के मन में बैठ चुका था कि वह जगह सेफ नहीं है और उन्होंने अपनी मां को बताया। छह महीने बाद उस घर में एक महिला की मौत हो गई।
मुख्य बातें – तनुश्री के खुलासे से:
- बचपन से दिखती थीं आत्माएं और एनर्जी
- 4 साल की उम्र में 6 महीने पहले मिली मौत की भविष्यवाणी
- एनर्जी बच्चों के रूप में दिखती थी, साथ खेलती थी
- करियर पीक पर छोड़ा सबकुछ, लद्दाख-मठों में साधना
- फिल्में: ‘आशिक बनाया आपने’, ‘ढोल’ से पहचान
स्कूल के समय में भी एनर्जी बच्चों के रूप में दिखती थी
तनुश्री ने बताया कि स्कूल के समय में भी एनर्जी बच्चों के रूप में नजर आती थी और वे उनके साथ खूब सारी बातें करती थीं और मिट्टी में खेला भी करती थी। अभिनेत्री के बचपन रहस्यों से भरा था। जहां दो-चार साल का बच्चा, जिसमें खुद की समझ विकसित नहीं हो पाती है, उस उम्र में उन्हें आत्माएं दिखती थीं।
करियर के पीक पर छोड़ा सबकुछ, लद्दाख में की साधना
अपने करियर के पीक पर तनुश्री ने करियर छोड़कर साधना और आत्मनिरीक्षण करने का फैसला लिया। उन्होंने लद्दाख के मठों में समय बिताया और फिर अमेरिका में अपनी आगे की आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखा। पर्दे पर बोल्ड इमेज से फैंस का दिल जीतने वाली तनुश्री असल जिंदगी में बहुत आध्यात्मिक रहीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



