तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। वर्तमान समाज में मानवीय मूल्यबोध के ह्रास को रोकने और भावी पीढ़ी को स्वस्थ संस्कृति की दिशा दिखाने के लिए पूर्व मेदिनीपुर जिला मुख्यालय तमलुक स्थित ताम्रलिप्त नगरपालिका के अंतर्गत 3 नंबर वार्ड के रत्नाली स्टेट प्लान प्राथमिक विद्यालय ने अनोखी पहल की।
रंगारंग समारोह के माध्यम से विद्यालय परिसर में स्थापित चार युगपुरुषों की प्रतिमाओं का उद्घाटन किया गया। शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा के माध्यम से विद्यालय के द्वार का उद्घाटन और परिशुद्ध पेयजल परियोजना के उद्घाटन से हुई। उसके बाद मुख्य समारोह में श्रद्धार्घ्य अर्पण के माध्यम से प्रतिमाओं का आवरण हटाया गया।
स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस – इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का उद्घाटन तमलुक रामकृष्ण मिशन मठ एवं रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के महाराज श्रीमत् स्वामी महाक्रमानंदजी ने किया।

विश्वकवि रविन्द्रनाथ ठाकुर एवं पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर (बंदोपाध्याय) की प्रतिमाओं का उद्घाटन तमलुक दक्षिण चक्र के अवर विद्यालय परिदर्शक सायंतनी घोड़ाई ने किया।
समारोह में 3 नंबर वार्ड की काउंसिलर तृप्ति भट्टाचार्य, विशिष्ट शिक्षक रासबिहारी आचार्य, शिक्षक विश्वनाथ माजी, शिक्षक जगदीशचंद्र पाल, सुभाष मैती, तपन पाल, भास्कर पांजा एवं अमलेश पात्र सहित क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों ने शोभा बढ़ाई।
समारोह के द्वितीय चरण में अतिथियों के मूल्यवान वक्तव्यों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक मनोज्ञ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छोटों के कंठ से कविता एवं गान में चार मनीषियों के आदर्श प्रतिबिंबित हुए।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक लक्ष्मण चंद्र मान्ना ने इस पहल के संदर्भ में व्याख्या करते हुए कहा कि – वर्तमान में सामाजिक एवं मानवीय मूल्यबोध का ह्रास चिंताजनक दर से बढ़ रहा है। भारतवर्ष का गौरवमय वैभव आज संकट में है।
भावी पीढ़ी अनिश्चयता में न भोगे, इसके लिए छोटे से ही मनीषियों का जीवनचरित्र अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ समाज एवं देश गढ़ने के लक्ष्य में इन महापुरुषों के आदर्श ही हमारा एकमात्र पथप्रदर्शक हैं।
अतिथियों के मूल्यवान वक्तव्यों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक मनोज्ञ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों के कंठ से कविता एवं गानों में चार मनीषियों के आदर्श प्रतिबिंबित हुए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



