IMG 20251221 WA0007

प्रतिभा को मिला मंच : आनंदपुर में सम्पन्न खुदीराम बोस मेधा अन्वेषण परीक्षा सम्मान समारोह

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत आनंदपुर उत्तरण समाज कल्याण संस्था के तत्वावधान में आयोजित शहीद खुदीराम बोस मेधा अन्वेषण परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आज आनंदपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस वर्ष इस परीक्षा में लगभग 1500 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें प्रत्येक कक्षा से शीर्ष 10 परीक्षार्थी तथा 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कुल मिलाकर 250 परीक्षार्थियों को इस समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रत्येक पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं को दो-दो पौधे, प्रशंसापत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह तथा शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी इस कार्यक्रम के माध्यम से दिया गया।

इस समारोह में शिक्षा बंधु स्वरूप पान, संस्था के अध्यक्ष मलय राय, पलाश मंडल, क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक विप्लव सरकार, विवेकानंद सिन्हा महापात्र, विप्लव कोले, सिद्धार्थ शंकर पंडित, तापस धुल्या, सुभाशीष पान तथा अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की।

अतिथियों ने अपने भाषणों में छात्र-छात्राओं के मेधा विकास, नियमित अभ्यास तथा सामाजिक दायित्वबोध पर जोर दिया। पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की उपस्थिति में समारोह आनंदमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में समाप्त हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 13 =