कोलकाता। डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में तक्षवी की दूसरी मासिक गोष्ठी दिनांक बृहस्पतिवार, 21 अगस्त 2025 को सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से प्रवीण सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में खरगोन, मध्य प्रदेश से हेमंत बोर्डिया उपस्थित थे।
कोलकाता से ओज के कवि नंदू बिहारी, युवा कवि देवेश मिश्र तथा कवयित्री प्रणति ठाकुर ने भी काव्य पाठ किया। उपस्थित सभी कवियों के काव्य पाठ ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
श्रोताओं के रूप में कुंजलाल बोर्डिया, अम्बर कुशवाहा, राजन कुशवाहा, संध्या कुशवाहा, अर्चना कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा एवं अभिनव कुशवाहा की उपस्थिति रही।
स्वागत भाषण तक्षवी की अध्यक्ष स्वागता बसु ने दिया। सरस्वती वंदना मंत्री रामा कांत सिन्हा ‘सुजीत’ ने सुनाई वहीं प्रचार मंत्री भारती मिश्रा ने गणेश वंदना की।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कमल पुरोहित ‘अपरिचित’ ने किया। भारती मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

