अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमें हार मानने को तैयार नहीं थीं। दो सुपर ओवर हुए और दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से जीत हासिल की।
दूसरे सुपर ओवर का रोमांच
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए। डेविड मिलर ने 4 गेंद पर 16 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 2 गेंद पर 7 रन बनाए। अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे।
- शुरुआती 2 गेंदों पर कोई रन नहीं बना और मोहम्मद नबी आउट हो गए।
- आखिरी 4 गेंदों में जीत के लिए 24 रन चाहिए थे।
- रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार केशव महाराज को तीन छक्के मारे और एक वाइड भी ली।
- आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, लेकिन गुरबाज इसे बाउंड्री के बाहर नहीं भेज सके और आउट हो गए।
- दक्षिण अफ्रीका ने 4 रन से मैच जीत लिया।
पहले सुपर ओवर में बराबरी
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका ने भी 17 रन बना दिए, जिसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ।
अफगानिस्तान की पारी
188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान 19.4 ओवर में 187 रन पर ऑल आउट हो गई।
- विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंद पर 84 रन (4 चौके, 7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेली।
- शीर्ष क्रम का कोई और बल्लेबाज नहीं चला: इब्राहिम जादरान 12, गुलबदीन नायब 0, सेदिकुल्लाह अटल 0, रसूली 15।
- मोहम्मद नबी 5, अजमतुल्लाह ओमरजई 22, राशिद खान 20, नूर अहमद 15।
- नूर अहमद ने 9 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम को लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन फजलहक फारुखी रन आउट हो गए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए।
- क्विंटन डिकॉक 59 (41 गेंद, 5 चौके, 3 छक्के)
- रयान रिकल्टन 61 (28 गेंद, 5 चौके, 4 छक्के) – दोनों के बीच 114 रन की साझेदारी।
- डेवाल्ड ब्रेविस 23, डेविड मिलर 20, मार्को जानसेन 16।
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 3, राशिद खान ने 2 और फजलहक फारुखी ने 1 विकेट लिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

