Images (12)

T20 World Cup: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया

केनिंग्स्टन। रहमानउल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) की शानदार बल्लेबाजी के बाद गुलबदीन नईब (चार विकेट) और नवीन उल हक (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया है।

अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी प्रारुप में पहली बार ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की रहमानउल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड 118 रनों की साझेदारी करते हुए पारी की शानदार शुरुआत की।

16वें ओवर में मार्कस स्टॉयनिस ने रहमानउल्लाह गुरबाज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रहमानउल्लाह गुरबाज ने 49 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली।

इसके बाद 17वें ओवर में एडम जम्पा ने अजमतउल्लाह उमरजई (2) को आउट कर दूसरी और इसी ओवर की आखिर गेंद पर इब्राहिम जदरान को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। इब्राहिम जदरान ने 48 गेंदों में छह चौके लगाते हुये (51) रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें:  PM मोदी ने किया सोमनाथ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण, कहा- आस्था को आतंक से नहीं कुचला जा सकता

करीम जनत (13), कप्तान राशिद खान (2) और गुलबदीन नईब (शून्य) पर आउट हुये। मोहम्मद नबी (10) और नांगेलिया खरोटे (1) रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 148 का स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने तीन विकेट लिये। एडम जम्पा को दो विकेट मिले। मार्कस स्टॉयनिस ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  रणजी भुगतान में देरी होने पर मनोज तिवारी ने उठाए सवाल
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  इस जगह में खेले जाएंगे ओलंपिक 2028 के क्रिकेट मुकाबले
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *