Swiggy Limited IPO will open on November

स्विगी लिमिटेड का आईपीओ 6 नवंबर को खुलेगा

मुंबई (अनिल बेदाग): स्विगी लिमिटेड बुधवार, 06 नवंबर, 2024 को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम खोलने का प्रस्ताव करती है। बोली/ऑफ़र बंद होने की तिथि शुक्रवार, 08 नवंबर, 2024 होगी। एंकर निवेशक बोली तिथि बोली/ऑफ़र खुलने की तिथि से एक कार्य दिवस पहले अर्थात मंगलवार, 05 नवंबर, 2024 है।

ऑफर का प्राइस बैंड ₹ 371 प्रति इक्विटी शेयर से लेकर ₹ 390 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 38 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 38 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।

इस ऑफर में 4,499 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू (‘ताजा इश्यू’) और विक्रय शेयरधारकों द्वारा 175,087,863 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव (‘बिक्री के लिए प्रस्ताव’) शामिल है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए गए इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

यह प्रस्ताव एससीआरआर के नियम 19(2)(बी) के साथ सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 31 के अनुसार है। 

यह ऑफर सेबी आईसीडीआर विनियमनों के विनियमन 6(2) के अनुपालन में बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें शुद्ध ऑफर का कम से कम 75% योग्य संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी” और ऐसा हिस्सा “क्यूआईबी हिस्सा”) को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा, बशर्ते कि हमारी कंपनी और विक्रय शेयरधारक, बीआरएलएम के परामर्श से,

यह भी पढ़ें:  मुक्त व्यापार समझौता को शीघ्र अंतिम रूप देने के पक्ष में भारत, ब्रिटेन

Swiggy Limited IPO will open on November 6

सेबी आईसीडीआर विनियमनों के अनुसार विवेकाधीन आधार पर एंकर निवेशकों को क्यूआईबी हिस्से का 60% तक आवंटित कर सकते हैं (“एंकर निवेशक हिस्सा”), जिसमें से एक तिहाई घरेलू म्यूचुअल फंड के लिए आरक्षित होगा, जो कि सेबी आईसीडीआर विनियमनों के अनुसार, एंकर निवेशकों को इक्विटी शेयरों के आवंटन की कीमत (“एंकर निवेशक आवंटन मूल्य”) पर घरेलू म्यूचुअल फंड से वैध बोलियां प्राप्त होने के अधीन होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बीपीसीएल की 'ऊर्जा': देश की ऑयल और गैस इंडस्ट्री में पहली AI-संचालित चैटबोट
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  Business Updates : ब्रॉड पीक ने भारत में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करने के लिए ब्रेस्कॉन से समझौता किया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 13 =