A939f402 5dac 4db4 9c67 5673a9e45a5f

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय, बैरकपुर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है  

स्वच्छता केवल शारीरिक और मानसिक ही नहीं आर्थिक कष्टों से उबारती है।
 
बैरकपुर : केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप साल्टलेक में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय बैरकपुर के अपर आयुक्त अक्षय काला की अगुवाई में कार्यालय द्वारा दिनांक 01 नवंबर से 15 नवंबर 2021 तक समर्पित भाव से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़ा के दौरान कार्यालय के अधीनस्थ समस्त शाखा कार्यालयों में स्वयंसेवी संस्थान एवं स्वेच्छासेवकों के सहयोग से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर विविध संगोष्ठियों का भी आयोजन हुआ।

इसी दौरान कार्यालय के अपने परिसर को भी विविध रंगों की बत्तियों से प्रकाशवान किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा समारोह के दौरान अक्षय काला जी ने अपने संदेश में यह बताया कि स्वच्छता केवल पर्यावरण के लिए ही उपयोगी नहीं है बल्कि मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति अपने जीवन में स्वच्छता को स्थान नहीं देता है वह केवल शारीरिक एवं मानसिक ही नहीं आर्थिक कष्टों से भी पीड़ित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =