कोलकाता | 21 सितंबर 2025 : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच भाजपा नेता और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदुओं को भाषाई आधार पर बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुसलमानों को एकजुट करती हैं, जबकि हिंदुओं को बंगाली, बिहारी, गुजराती जैसे वर्गों में विभाजित करती हैं।
- शुभेंदु अधिकारी का बयान
“वो कभी मुसलमानों से यह नहीं कहतीं कि तुम उर्दू बोलते हो या बंगाली। लेकिन हिंदुओं को बांटती हैं — कभी बंगाली हिंदू, कभी बिहारी हिंदू, कभी गुजराती हिंदू कहकर। इस बार हिंदू गुमराह नहीं होंगे।” — शुभेंदु अधिकारी
यह बयान उन्होंने पूर्व मेदिनीपुर जिले में महालया के अवसर पर आयोजित शंखनाद कार्यक्रम में दिया, जिसमें 1000 से अधिक महिलाओं ने देवी पक्ष की शुरुआत का स्वागत किया।
महालया के दिन से ही देवी दुर्गा के आगमन की शुरुआत मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा हिमालय से अपने मायके आती हैं। इसके बाद दुर्गा पूजा का पर्व शुरू होता है, जिसकी चरम उत्सव सप्तमी से लेकर दशमी तक चलता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

