Images 2021 10 26T142059.864

त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी के दौरे से पहले अगरतला एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध बैग, हड़कंप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के त्रिपुरा दौरे से पहले अगरतला के महाराजा वीर विक्रम एयरपोर्ट पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह बैग टीएमसी नेता के काफिले से कुछ दूरी पर मिला है। वे अगरतला में एक रैली को संबोधित करने पहुंचने वाले थे, हालांकि उनकी रैली को स्थगित कर दिया गया। निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम ने त्रिपुरा में एक ओर राजनैतिक बहस को जन्म दे दिया है।

इस बीच पुलिस ने किसी भी घटना की आशंका से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बैग की जांच की जांच की जा रही है। संदिग्ध बैग मिलने के बाद एक बार फिर से टीएमसी (TMC) व भाजपा (BJP) नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई है। इस बीच भाजपा ने अगरतला एयरपोर्ट पर मिले संदिग्ध बैग में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना में नवीन नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

उधर, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता उनके संवैधानिक अधिकार को खत्म करना चाहते हैं।इस बीच त्रिपुरा पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि भाजपा और टीएमसी के किसी भी नेता को अगरतला में सोमवार को रैली या रोडशो करने की इजाजत नहीं है। पुलिस का कहना है कि सिर्फ बैठक करने की इजाजत दोनों पार्टी नेताओं को दी गई है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर घायल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =