यी दिल्ली : बॉलीवुड से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। बिहार के पूर्णिया के निवासी सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत  ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में काम किया पर उनको पहचान एकता कपूर के जी टीवी पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। इसके बाद सुशांत को फिल्मों में  ‘काय पो छे!’ से कदम रखा।

जिसमें सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरी बार सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here