Mumbai's 'Amber Wing' will give new impetus to women's health care

महिलाओं की हेल्थ केयर को नई ताकत देगा मुंबई का ‘ऐम्बर विंग’

अनिल बेदाग, मुम्बई | 16 मई 2026: महिलाओं की व्यस्त दिनचर्या और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को अक्सर नजरअंदाज कर देने की समस्या को दूर करने के लिए सूर्या हॉस्पिटल्स ने महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया अत्याधुनिक ‘ऐम्बर विंग’ शुरू कर दिया है।

इस मौके पर अभिनेत्री यामी गौतम धर भी मौजूद रहीं और उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं।

ऐम्बर विंग की प्रमुख सुविधाएं

  • 55 अतिरिक्त बेड की सुविधा
  • अत्याधुनिक मेडिकल इक्विपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर

विशेष सेवाएं: कार्डियोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, कॉस्मेटिक सर्जरी, क्रिटिकल केयर और महिलाओं से संबंधित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं

साथ ही अस्पताल ने ‘द ऐम्बर प्रॉमिस फॉर विमेंस हेल्थ’ नाम से एक व्यापक जागरूकता अभियान भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में नियमित स्वास्थ्य जांच, प्रिवेंटिव केयर और समय पर इलाज की आदत विकसित करना है।

Mumbai's 'Amber Wing' will give new impetus to women's health care

यामी गौतम धर का संदेश

अभिनेत्री यामी गौतम धर ने कहा, “महिलाएं हमेशा परिवार को पहले रखती हैं और अपनी सेहत को पीछे छोड़ देती हैं। लेकिन समय पर जांच और निवारक देखभाल बेहद जरूरी है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी पहल का हिस्सा हूं जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना रही है।”

डॉ. भूपेंद्र अवस्थी का विजन

सूर्या हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. भूपेंद्र एस. अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय, सुरक्षित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ‘ऐम्बर विंग’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए घर का बना गुलाब जल बनाने का तरीका जानें यहां…

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  कंप्रेशन थेरेपी से किया जाता है वेनस अल्सर का उपचार : डॉ. शिवराज इंगोले

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *