सनराईज़ स्पाईसेज़ ने अभिनेत्री मुमताज के साथ ‘‘सनराईज़ दुर्गोतिनाशिनी’’ प्रस्तुत किया

  • सनराईज़ स्पाईसेज़ ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक आत्मरक्षा कार्यक्रम की घोषणा की
  • यह संगीत वीडियो एक विशेष आत्मरक्षा कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रस्तुत किया गया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दुर्गा पूजा के दौरान 66 पल्ली में आयोजित होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ब्रांडेड मसालों की श्रेणी में मार्केट लीडर, सनराईज़ स्पाईसेज़ ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में ‘दुर्गा पूजा’ के बहुप्रतीक्षित उत्सव से पहले एक खास मकसद से बनाया गया म्यूज़िक वीडियो ‘सनराईज़ दुर्गोतिनाशिनी’ लॉन्च किया है। पिछले साल ब्रांड ने कोलकाता में 66 पल्ली में दुर्गा पूजा करने के लिए 4 महिला पुजारियों को प्रस्तुत करके इतिहास रच दिया। महिला सशक्तीकरण की ओर ब्रांड के प्रयासों के अनुरूप सनराईज़ दुर्गोतिनाशिनी भी आत्मरक्षा की विधियों द्वारा महिलाओं की शारीरिक और मानसिक शक्तियां मजबूत करने और उन्हें जागरुक बनाने के लिए एक साहसिक पहल है।

सनराईज़ मसाला इस क्षेत्र में हर घर में पाया जाने वाला एक मुख्य आहार है और पीढ़ियों से महिलाओं को स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में मदद करता आया है। दुर्गापूजा महिलाओं की दैवीय शक्ति का उत्सव है, जो इस संगीत के वीडियो से जीवंत हो उठेगा, जिसमें आत्मरक्षा की क्रियाओं को पिरोया गया है। मशहूर बंगाली गायिका, लोपामुद्रा मित्रा द्वारा गाए गए इस म्यूज़िक वीडियो में मशहूर अभिनेत्री मुमताज सोर्कर को दिखाया गया है। इस वीडियो को प्रोफेशनल्स ने कोरियाग्राफ किया है और इसका मार्गदर्शन आत्मरक्षा विशेषज्ञ, गौरव गोस्वामी ने किया है। यह म्यूज़िक वीडियो आईटीसी सनराईज़ के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा। दुर्गोतिनाशिनी के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए चार निडर महिला बाईकर्स का दल कोलकाता शहर में इसका प्रचार करेगा।

म्यूज़िक वीडियो का लिंक:

इस वीडियो में महिलाओं को आत्मरक्षा के सत्र के लिए नामांकन कराने का प्रोत्साहन दिया गया है, जो इस साल दुर्गा पूजा के दौरान 66 पल्ली में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण का मिश्रण होगा। कार्यशाला के दौरान आत्मरक्षा विशेषज्ञ दर्शकों को तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे और उन्हें मंच पर इनका प्रदर्शन करने को बुलाकर इन अद्वितीय तरीकों का अनुभव हाथोंहाथ प्रदान करेंगे। इस प्रशिक्षण द्वारा ब्रांड महिलाओं को जवाबी हमला करना और इमरजेंसी होने पर भागकर खुद को बचाना सिखा रहा है।

इस अभियान के बारे में पीयूष मिश्रा (बिज़नेस हेड, आईटीसी सनराईज़) ने कहा, ‘‘सनराईज़ मसाला का पीढ़ियों से पश्चिम बंगाल की महिलाओं के साथ गहरा जुड़ाव है। हम उनकी प्रगति को देखकर बहुत खुश हैं। पिछले सालों में हम अपने महिला सशक्तीकरण अभियानों द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाते आए हैं और इस साल हमने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है। सनराईज़ दुर्गोतिनाशिनी इस कार्यक्रम की जागरुकता बढ़ाने की ओर हमारा पहला कदम है। यह कार्यक्रम माता दुर्गा और महिषासुर पर उनकी विजय से प्रेरित है।

IMG-20220922-WA0008इस म्यूज़िक वीडियो द्वारा सनराईज़ ब्रांड माता दुर्गा की भांति ही महिलाओं को आत्मरक्षा में समर्थ बनाने पर बल दे रहा है। सनराईज़ उपभोक्ताओं को विशेष प्रस्तुतियां प्रदान कर उन्हें अद्वितीय और प्रभावशाली संचार द्वारा संलग्न करने के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्गा पूजा के दौरान महिला सशक्तीकरण पर हमारी नई रचनात्मक अभिव्यक्ति में विभिन्न डांस फॉर्म्स द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो इस दिशा में एक और प्रयास है। ये एक दिवसीय आत्मरक्षा के क्लास कोलकाता में चलाए जाएंगे, जिसके बाद इन्हें सिलिगुड़ी और दुर्गापुर ले जाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *