इन राशि वालों के लिए खास है रविवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि

मेष: काम-काज में सुधार आएगा, उसके कारण लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कार्य-प्रणाली में संशोधन का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सौहाद्र्र बढ़ेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो प्रेम संबंध के लिए यह अनुकूल समय है। आपके कामकाज से बॉस प्रसन्न रहेंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो विस्तार होगा। दूसरे शहरों से या विदेश से लाभ होगा। एक तरफ धन प्राप्ति होगी, दूसरी तरफ खर्चा होगा। आज निजी सुख-सुविधा बढ़ेगी। आज यात्रा का त्याग कर दें।

वृषभ: व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। नौकरी करते हैं तो कार्य निष्पादन श्रेष्ठ रहेगा। जितना सोच रहे हैं, लाभ उसी श्रेणी का आएगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी या घर में सुख-सुविधा बढ़ेगी। कोई यंत्र या उपकरण खरीद सकते हैं। शत्रुओं को परास्त करने के लिए आप अपना कार्य-कौशल भी बढ़ाएंगे। आज कोई विशेष पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य करेंगे। भाई-बहिनों के लिए मन बहुत निर्मल रहेगा और आप उन्हें लाभ प्रदान करेंगे। आज यात्रा का पूरी तरह निषेध करें।

मिथुुन: समय विशेष है, आपको अपनी कार्य पद्धति में सुधार लाना पड़ेगा, इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियों में सुधार लाने के लिए आप विशेष प्रयास करेंगे, उसका लाभ मिलेगा। व्यवसाय के मामले में गति आएगी। आप अन्य कई लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे। भागीदारी के मामले में नई स्थिति बनेगी। दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए विशेष लाभ का समय है। यात्रा का त्याग करें।

कर्क:  काम-काज की जटिलताएं बढ़ेंगी, समय पर काम-काज नहीं कर पाएंगे। यात्रा का दबाव रहेगा, यात्रा का त्याग करना उचित रहेगा। आज व्यर्थ की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। वाहन संबंधी कोई समस्या रहेगी। कुटुंब के विवाद में लचीला रुख रखें, शांति बनाए रखने में मदद करें। इससे आगे चलकर आपको ही फायदा है। संतान के लिए शुभ दिन है, कोई लाभ हो सकता है। आज यात्रा नहीं करें, यात्रा कष्टदायक सिद्ध हो सकती है। किसी विद्वान या धार्मिक व्यक्ति से मिलना होगा।

सिंह: मन में अकारण क्रोध रहेगा। किसी विवाद से बचने की चेष्टा करें।  संतान को लेकर मन में चिंता रहेगी परंतु वे परेशानियों के बाद भी अच्छा काम करेंगे। संतान के लिए लाभ का दिन है। दैनिक आय बढ़ेगी, आप थोड़ी सी भी कोशिश करेंगे तो सफलता का प्रतिशत बढ़ जाएगा। खर्चे को सीमित करने की कोशिश करें, बजट संतुलन आपके काबू से बाहर हो रहा है। किसी नये स्रोत से लाभ की संभावना बन रही है।  मित्रों से राय-मशविरा आपको लाभ दे सकता है।

कन्या: आज थोड़ा तनाव भरा दिन रहेगा, विवाद के किसी मामले में हाथ ना डालें। घर-परिवार में स्थिति कठिन बनी रहेगी। किसी की शत्रुता से आप परेशान रहेंगे। आज भारी खर्चा होगा। यात्रा प्रवास को टाल दे, परिणाम शुभ नहीं रहेंगे। काम-काज में थोड़ा सा परिवर्तन लाना होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। घर या बाहर आपके बारे में लोगों की अच्छी राय बनेगी। साथी के लिए समय अच्छा है, उन्हें लाभ हो सकता है।

तुला: दैनिक काम-काज में समस्याएं रहेंगी। बनते हुए काम में रुकावट आ जाएगी। एक तरफ आय बढ़ेगी तो दूसरी तरफ ऋण भुगतान होगा। घर में असंतोष का माहौल रहेगा, जीवनसाथी या संतान के साथ कोई ना कोई समस्या बनी रहेगी। दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा, वात-विकार या दांतों से संबंधित पीड़ा हो सकती है। किसी मजबूरी में आज मित्रों की मदद लेनी पड़ सकती है। कोई साहस भरा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। सरकार से या बड़ी कम्पनियों से बनने वाले काम में रुकावट आएगी।

वृश्चिक: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। बाहरी यात्रा अधिक होगी।  काम-काज का दबाव ज्यादा रहेगा। यात्रा का दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। स्थानीय भाग-दौड़ बनी रहेगी। नौकरी में विशेष कार्य-प्रदर्शन करने को मिलेगा। बॉस के लिए दिन अच्छा जाएगा। कोई नया काम अभी शुरु नहीं करें। दूसरे शहरों से या निर्यात से आय बढऩे की संभावना बनी है। घरेलू स्थिति वैसी ही रहेगी। ऊंचे संबंधों से कोई नया लाभ मिल सकता है।

धनु: आर्थिक लाभ के लिए कोई नई योजना सामने आ सकती है। बाहर की यात्रा का दबाव बना रहेगा परंतु शाम होने से पहले ही यात्रा समाप्त कर लें, दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। माता-पिता के लिए दिन अच्छा है। पिता को लाभ होगा। संतान को लेकर मन में चिंता और तनाव बना रहेगा। आज किसी ऐसे काम में खर्चा होगा जो अनैतिक व नियम विरुद्ध हो, आपको सावधानी बरतनी होगी। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी चैरिटी काम में भाग लेना होगा।

मकर: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास रंग लाएंगे। आज दिन अनुकूल रहेगा परंतु किसी बड़े लाभ की कामना नहीं करें। काम-काज को लेकर आक्षेप आ सकते हैं और आपकी जवाबदारी बढ़ेगी। भाई-बहिनों के लिए अच्छा है, उनको नौकरी या व्यवसाय में लाभ हो सकता है। दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा। आपकी हैसियत से बहुत ऊंचे लोगों से मिलना होगा, जो आगे चलकर लाभ दे सकते हैं। कुटुुंब के झगड़ों से अपने आप को दूर रखें।

कुंभ: दिन अच्छा जाएगा परंतु दोपहर बाद कोई अप्रिय बात सामने आ सकती है। काम-काज को लेकर मन में संदेह बना रहेगा या आत्म-विश्वास की कमी दिखेगी। व्यवसाय में नया परीक्षण करने का अनुकूल समय है। घरेलू स्थितियोंं में सुधार होगा। जीवनसाथी के लिए अच्छा समय है, उनके मन में किसी बात को लेकर असंतोष रहेगा। व्यावसायिक विरोधियों को लेकर आप किसी योजना पर काम कर सकते हैं, आज उस दिशा में कदम उठा सकते हैं। ऋण के भुगतान का दबाव बना रहेगा।

मीन: आज विशेष खर्चे का समय है। आप बहुत कोशिश करने भी खर्च को नहीं रोक पाएंगे। किसी बात को लेकर मन में भारी निराशा रहेगी। विरोधियों की कार्य-प्रणाली से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कोई खुशी का कारण हो सकता है। नौकरी व व्यवसाय में बाधाएं रहेंगी और आप भुगतान के कारण परेशान रहेंगे। रुपये के लेन-देन में परेशानी हो सकती है। लाभ और हानि दोनों को लेकर चिंता बनी रहेगी। वायु-विकार से परेशान हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *