कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार (27 जून) को दावा किया कि कोलकाता के एक ला कालेज में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह दर्शाती है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में छात्राएं ‘सुरक्षित नहीं’ हैं।
मजूमदार ने कहा कि यह घटना पिछले साल सरकारी आरजी कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हुई है।
आरजी कर अस्पताल की घटना के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने आरोप लगाया कि बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पुलिस (गृह) विभाग का काम संभालने के बावजूद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद ‘खराब’ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।
