IMG 20260405 WA0012

मयना और नंदकुमार में एसयूसीआई का जनसंपर्क तेज, विकास मुद्दों पर मांगा समर्थन

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना और नंदकुमार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने दोनों क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार जगदीश माइती के समर्थन में बलाइपोंडा बाजार में पदयात्रा और रैली आयोजित की गई।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को सामने रखते हुए मतदाताओं से समर्थन की अपील की। प्रमुख मुद्दों में बलाइपोंडा बाजार में आधुनिक वेट (कचरा प्रबंधन प्रणाली) का निर्माण, चंडिया नदी के पुनरुद्धार तथा नदी किनारे के तटबंधों की मरम्मत शामिल रहे।

नेताओं का कहना था कि इन समस्याओं के समाधान के बिना क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है।

वहीं, नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार सौमित्र पटनायक के समर्थन में नंदकुमार बाजार में प्रचार जुलूस निकाला गया। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने बुनियादी ढांचा, रोजगार और जनसेवाओं में सुधार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बताया।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर सदर से सबंग तक : टीएमसी उम्मीदवारों ने जोरदार शोभायात्राओं के साथ नामांकन दाखिल कर किया जीत का ऐलान

पार्टी का कहना है कि दोनों क्षेत्रों में इस बार चुनाव का केंद्र बिंदु विकास और जनसमस्याएं हैं, और इन्हीं मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगा जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *