पेले के ऐसे रिकॉर्ड्स… जिन्हें तोड़ पाना है बेहद मुश्किल

नयी दिल्ली ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पेले की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। इस दिग्गज फुटबॉलर को कैंसर था। पिछले कुछ दिनों से पेले अस्पताल में भर्ती थे और साल 2023 की शुरुआत से पहले वह चल बसे। भले ही आज वह इस दुनिया में नही रहे लेकिन उनके रिकॉर्ड्स अभी भी जिंदा हैं। पेले ने अपने करियर में वैसे तो कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं लेकिन उनके कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिनका टूटना मुश्किल है।

3 बार बने विश्व विजेता
पेले की मौजूदगी में ब्राजील की टीम 3 बार चैंपियन बनी थी। पेले ने साल 1958, 1962 और 1970 में विश्व कप जीता था। पेले के नाम सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड है। बता दें कि किसी खिलाड़ी के लिए अपने करियर में 3 बार विश्व चैंपियन बनाना आसान नहीं होता।

सबसे ज्यादा गोल
पेले ने अपने करियर में कुल 1363 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इन मुकाबलों में उनके नाम कुल 1283 गोल हैं। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 1959 और 1961 ने क्रमश: 127 और 110 गोल दागे थे। उन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच खेले और 77 गोल किए। पेले ने एक बेहतरीन और यादगार करियर को 1977 में विराम दिया। उन्होंने 1977 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

 

सबसे ज्यादा हैट्रिक करने का रिकॉर्ड
पेले के नाम सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। पेले ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 92 हैट्रिक लगाई है। इस लिस्ट में पेले के नीचे और भी कई खिलाड़ी हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 60 हैट्रिक गोल दागे हैं। जबकि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 56 हैट्रिक किए हैं। फिलहाल दोनों इस रिकार्ड से काफी पीछे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
1958 में पेले ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने 17 वर्ष और 239 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का अपना पहला गोल दागा था। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। उन्होंने 17 साल और 244 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल भी दागे।

पेले ने लगातार दो साल 100 से ज्यादा गोल दागे
पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। जाम्बिया के फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू ने जरूर 1972 में क्लब और देश के लिए 107 गोल दागे थे, लेकिन पेले की तरह दो साल तक 100+ गोल का आंकड़ा नहीं छू सके।

 

पेले ये सभी टूर्नामेंट जीत चुके
टूर्नामेंट जीते
कितनी बार
साल
फीफा वर्ल्ड कप 3 1958, 1962, 1970
कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सीरी ए 6 1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1968
कैम्पिोनाटो पॉलिस्ता 10 1958, 1960, 1961, 1962, 1964, 1965, 1967, 1968, 1969, 1973
कोपा लिबर्टाडोरेस 2 1962, 1963
इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2 1962, 1963
इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर कप 1 1968
नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग 1 1977
नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग एथलेटिक कॉन्फ्रेंस 1 1977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *