स्थान : श्री हरिगंगा धाम, भूपतवाला, हरिद्वार उत्तराखंड
शिखा गोस्वामी निहारिका, हरिद्वार। हरिद्वार उत्तराखंड में कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा आयोजित दिनांक 12 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह विद्या वाचस्पति मानद सम्मान समारोह बहुत ही शानदार, यादगार और सफल रहा। हरिद्वार महानगर निगम की महापौर किरण जैसल की अध्यक्षता में कुलाधिपति काशी हिंदी विद्या पीठ की उपस्थिति में भव्य, शानदार और यादगार आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के आए हुए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।
देवनगरी हरिद्वार में कविताओं, गीतों, गजलों की गंगा की धारा की तरह ऐसी धारा प्रवाहित हुई कि दर्शक इसमें डुबकी लगाकर भाव विभोर हो गए। अंत तक काव्य धारा में प्रवाहित होते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वाह वाह करते रहे। अंत में सभी प्रतिभागी कवियों को “कहानिका हिंदी पत्रिका” और काशी हिन्दी विद्या पीठ द्वारा सभी कवियों को “विद्या वाचस्पति सम्मान” से सम्मानित किया गया।
आयोजन का शुभारंभ किरण जैसल महापौर, महानगर निगम हरिद्वार ने अपने कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में किरण जैसल ने कहा कि देवनगरी हरिद्वार में यह आयोजन हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार और कवियों के सम्मान हेतु अत्यंत ही सराहनीय है।ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय, उप कुलाधिपति, काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी ने कहा कि हमें देशभर के प्रतिष्ठित और अनुभवी कवियों को विद्या वाचस्पति मानद सम्मान देने में अपार प्रसन्नता हो रही है।
वहीं विद्यापीठ के कुल सचिव इंद्रजीत तिवारी ने कहा कि विद्यापीठ पूरे देश भर में योग्य स्वयं हिन्दी साहित्य की सेवा करने वाले साहित्यकारों को लगातार सम्मानित कर उन्हें उत्साहित करने और उचित मान देने का कार्य करते आ रहा है। इस कार्य में महिला कल्याण समिति धोरी, बोकारो झारखण्ड द्वारा संचालित कहानिका हिंदी पत्रिका बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय कार्य कर रही। देश के सभी राज्यों के साहित्यकारों का चयन कर उन्हें यह सम्मान दिलवा रही है।
कहानिका के प्रधान संपादक सह मकस महासचिव डॉ. श्याम कुंवर भारती ने कहा कि कहानिका के माध्यम से संस्था हिंदी और साहित्यकारों के विकास, प्रचार प्रसार हेतु लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन कवि सम्मेलनों का आयोजन, पत्रिका को ई मैगजीन और हार्ड कॉपी के रूप में प्रकाशित कर रही है। असमर्थ साहित्यकारों की रचनाओं को एकल और सांझा संकलन के रूप में नि:शुल्क प्रकाशित कर रही है।
संपादक रजनी प्रभा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्था हिन्दी साहित्य की सेवा करने की अगली कड़ी में अगला आयोजन अगस्त 25 में नेपाल और अप्रैल 2026 में दुबई में भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन करने जा रही है। साथ ही कई तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित कर प्रतिभागियों को उचित राशि और सम्मान देकर पुरस्कृत भी करेगी।
आयोजन में सभा अध्यक्ष किरण जैसल, महापौर, हरिद्वार नगर निगम ने श्याम कुंवर की पुस्तक भोजपुरी पूर्णिका ‘झूठ के हांडी’ और हिंदी उपन्यास ‘दामिनी का दम’ तथा पंडित प्रेम दास वैरागी जबलपुर एमपी की लिखित पुस्तक ‘मोदी का मैजिक’ पुस्तकों का विमोचन किया।
आयोजन का शुभारंभ सरस्वती वंदना से प्रियंका भट्ट, गणेश वंदना; रश्मि पैन्यूली और गढ़वाली में विशम्भरी भट्ट, देवी गीत/शिव भजन; श्याम कुंवर भारती और स्वागत गीत सविता रतूड़ी/विशंभरी भट्ट, सारिका कालरा हरिद्वार ने किया। मंच का संचालन डॉ. प्रतिभा प्रकाश, पंजाब ने किया। जिन कवियों ने काव्य पाठ किया और उन्हें कहानिका हिंदी पत्रिका द्वारा काव्य रत्न सम्मान तथा काशी हिंदी विद्यापीठ, वाराणरसी द्वारा विद्या वाचस्पति मानद सम्मान प्रदान किया गया।
उसमें से मुख्य रूप से आचार्य संतोष व्यास ऋषिकेश, प्रियंका भट्ट, ऋषिकेश, रश्मि पैन्यूली गिरजा ऋषिकेश, विशम्भरी भट्ट ऋषिकेश, सविता रतूड़ी ऋषि नंदिनी ऋषिकेश पंडित प्रेमदास वैरागी जबलपुर एमपी, अरविंद कुमारी तिवारी, जमशेदपुर झारखंड, निवेदिता श्रीवास्तव, जमशेदपुर, झारखंड, सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर, झारखंड, मनीष तायवाड़े, भुवनेश्वर उड़ीसा, शैलजा रोला बैंगलोर, डॉ. आचार्य रमाकांत बलिया यूपी, शशि सिंह, साहगंज, यूपी, चंद्रकांत मिश्रा, प्रयागराज यूपी, शिखा गोस्वामी निहारिका, मुंगेली छत्तीसगढ़, रजनी प्रभा, पटना, बिहार, डॉ. प्रतिभा प्रकाश, पंजाब, डॉ. नीलू शुक्ला समीर, भोपाल एमपी, डॉ. विकाश कुमार, गुजरात प्रमुख रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन इंद्रजीत तिवारी बनारस ने किया। अतिथियों का स्वागत सारिका कालरा हरिद्वार और कवियों के ठहराने, भोजन अन्य व्यवस्था आचार्य संतोष ब्यास ऋषिकेश ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

