IMG 20260714 WA0032

पर्यावरण संरक्षण को आगे आईं श्री हनुमान बालिका विद्यालय की छात्राएं

‘हरियाली साथी’ ने बिखेरी हरियाली की अलख

हावड़ा। उत्तर हावड़ा के सलकिया स्थित श्री हनुमान बालिका विद्यालय में हरियाली साथी की ओर से एक पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) तारक नाथ पाण्डेय, हरियाली साथी के चेयरमैन अजय प्रसाद, सचिव विकास कुमार चौरसिया, अमित जायसवाल और शिक्षक विनोद कुमार राउत एवं संदीप त्रिपाठी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक तारक नाथ पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह बेहद सुखद और गौरव की बात है कि अरण्य महोत्सव (वन महोत्सव) के दौरान इस प्रकार के जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे सामूहिक प्रयासों से ही हम पर्यावरण को सुरक्षित कर हरियाली की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  दीघा में पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जहां स्कूली छात्राओं ने अपने हाथों से अमरूद व अन्य फलदार और छायादार पौधे रोपे।

हरियाली साथी के चेयरमैन अजय प्रसाद ने बताया कि छात्राओं के सहयोग से विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं और पर्यावरण को बचाने का यह अभियान आने वाले समय में भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार शर्मा, सुशील पांडे, नितिन प्रसाद, अजय कुमार रजक, धीरज कुमार सिंह, रीना कुमारी, सुजाता प्रसाद, यामिनी मिश्रा, परिक्षय सामन्तो, रजनी कुमारी राम और मंजू कुमारी साव की भूमिका रही।IMG 20260714 WA0030

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

राज कुमार गुप्त Avatar
यह भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा पचहत्तर वर्षों में हिंदी पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न

राज कुमार गुप्त पिछले 12+ वर्षों से सब-एडिटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। वे खबरों को सटीक और संतुलित रूप देने में विशेषज्ञ हैं। कोलकाता के स्थानीय मुद्दों पर उनकी गहरी समझ है।

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में गन एंड शेल फैक्ट्री, काशीपुर में मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =