IMG 20250911 WA0064

अनिशा स्कूल फॉर योग कल्चर के छात्रों ने विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं में हासिल की सफलता

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के अनिशा स्कूल फॉर योग कल्चर के दो छात्रों ने विभिन्न योगासन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कौस्तव बनर्जी ने डीएवी स्कूलों की क्षेत्रीय योगासन प्रतियोगिता में व्यक्तिगत आर्टिस्टिक योगासन अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान और पारंपरिक टीम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक अंक (148/150) भी प्राप्त किए। अब उनकी अगली प्रतियोगिता नवंबर में दिल्ली में होगी।

अनुष्का गुप्ता ने सिस्के की ओर से योगासन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरिद्वार में चयन शिविर में फॉरवर्ड ब्लेंडिंग वर्ग में प्रथम और रिदमिक पेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वह 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली छठी राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में भाग लेंगी। इन छात्रों की सफलता से जंगल महल के खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 15 =