हावड़ा। श्री जैन विद्यालय, हावड़ा में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु जोसेफ चौधरी सहित वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा बच्चों ने केक कटवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के विभिन्न छात्रों ने उक्त अवसर पर अपने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं के प्रति स्वागत गीत और अपना आदर स्नेहपूर्ण वक्तव्य रखा।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी, प्रणवेश मिश्र, सतीश सिंह, अनामिका तिवारी, जगत नारायण सिंह, रामपुकार शर्मा, सोमेन चक्रवर्ती, चंदा सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रिंसिपल इंदु जोसेफ चौधरी ने बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के महत्व को समझाया और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के सचिव ललित जी कांकरिया ने शिक्षक दिवस की पावन अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



