IMG 20260216 WA0004

भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने सन्मार्ग वाद-संवाद जनसंख्या ताकत या आफत में उपस्थिति दर्ज कराई

कोलकाता। सन्मार्ग द्वारा आयोजित वाद-संवाद कार्यक्रम में भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम का ज्वलंत मुद्दा था ‘भारत की जनसंख्या ताकत या आफत’ जिस पर देश के प्रसिद्ध वक्ताओं ने पक्ष विपक्ष में बात रखी।

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेता आशीष विद्यार्थी, सिस्टर सुप्रिया (राजयोग शिक्षिका मुख्यालय समन्वयक, राजयोग थॉट लेबोरेट्री, ब्रह्म कुमारी, माउंट आबू), उज्जैनी चटर्जी (एडवोकेट हाइकोर्ट, कोलकाता), अनुराधा मजूमदार (अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वाचिका, वॉइस आर्टिस्ट एवं लेखिका)

विजय सरदाना (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट), एम.एल. लोहिया (संस्थापक, जुपिटर वैगन ग्रुप) और प्रियंका चतुर्वेदी (सांसद, शिवसेना, युबीटी) ने जनसंख्या के आधार पर अपनी-अपनी बात रखी।

भारत में युवाओं की जनसंख्या के आंकड़े वर्तमान समय में विश्व के किसी भी देश से अधिक हैं जो किसी भी देश के विकास में योगदान देते हैं। जनसंख्या का नियंत्रण भी आवश्यक है, साथ ही विविध स्कील पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सन्मार्ग के प्रमुख संपादक विवेक गुप्ता ने स्वागत वक्तव्य दिया। सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल और सार्थक संचालन वरिष्ठ मल्टीमीडिया पत्रकार और एंकर मनोज्ञा लोइवाल ने किया। दी बंगाल रोइंग क्लब में यह कार्यक्रम रविवार 15 फरवरी को शाम चार बजे से सात बजे तक हुआ।

यह भी पढ़ें:  नेताजी सुभाष रोड व्यावसायिक समिति द्वारा स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन

मनदीपा, नवाफ अली, समुद्रनील तथा विद्यार्थियों ने सभी वक्ताओं के बहुमूल्य वक्तव्य सुने और प्रश्न भी तैयार किए लेकिन समयाभाव के कारण उनको समय नहीं दिया जा सका।

कार्यक्रम में भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज की इतिहास की प्राध्यापिका डॉ. देविना गुप्ता और हिंदी प्राध्यापिका डॉ. वसुंधरा मिश्र ने भवानीपुर कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। सभी ने हाइ टी और नाश्ते का आनंद उठाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + six =