IMG 20251214 WA0004

बेलदा में शिक्षार्थी, शिक्षक, अभिभावक संवाद शिविर आयोजित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। कलम और कॉपी का बोझ खत्म।
कुछ दिन पहले तक जहाँ सीमित मुस्कान और अनुशासन की परिधि थी, आज वहीं खुली कहानियों, हँसी-मज़ाक और क्षितिज छूने की उमंग से वातावरण गूँज उठा।

शैक्षणिक सत्र के मूल्यांकन तथा आगे बढ़ने या पीछे रह जाने की समीक्षा के बाद आयोजित इस संवाद कार्यशाला में विद्यार्थियों के लिए मुट्ठी भर धूप जैसी खुशी, शिक्षकों की संतुष्टि और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के साथ गहरी राहत देखने को मिली।

स्थानीय भगवती देवी शिक्षा निकेतन (प्राथमिक विभाग) की पहल पर एक अभिनव कार्यक्रम “शिक्षार्थी, शिक्षक, अभिभावक संवाद शिविर” का आयोजन किया गया।

उल्लासपूर्ण इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पुरस्कार एवं शिक्षारत्न पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक उत्पल मुखोपाध्याय थे। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव डॉ. सिद्धार्थ शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।

फानूस उड़ाने के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन भाषण में डॉ. मिश्रा ने कहा, “तुम सब हमारी आशा की किरण हो। हमारे शिक्षण संस्थान की शिक्षा और अनुशासन में अध्ययन, नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता के माध्यम से ही देश के भावी नागरिक तैयार होंगे।”

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि संस्थान के समग्र विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे, यही हमारी अपेक्षा है। साथ ही, आज के इस सफल और आनंदमय आयोजन में सहभागिता के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा विविध रचनात्मक, मनोरंजनात्मक खेल-कूद तथा काव्य-पाठ/पंक्तिभोजन के माध्यम से पूरे कार्यशाला का समापन हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + fourteen =