Women Strech Marks

मां बनने के बाद रह गए हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन घरेलू उपायों से होगा जबरदस्त फायदा

कोलकाता। प्रेग्नेंसी के (Pregnancy Stretch Marks) दौरान या फिर मां बनने के बाद शरीर में स्ट्रेच मार्क्स रह जाते हैं। जी हाँ, लेकिन जरूरी नहीं है कि ये मार्क्स सिर्फ प्रेग्नेंसी तक सीमित रहते हैं। जी दरअसल कई बार ये उसके बाद भी दिखते हैं, और ये निशान केवल पेट या उसके आस-पास नहीं बल्कि कई जगहों पर दिखते हैं। इस लिस्ट में ब्रेस्ट और थाई भी शामिल है। हालाँकि माँ बनने की खुशी इन छोटी छोटी चीजों को भूला देती है लेकिन ये निशान रह जाते हैं। करीब 13 से 21 हफ्तों के बीच ये निशान बनते हैं।

ऐसे में माँ बनने के बाद महिलाएं ये निशान मिटाने के लिए कई तरह की दवाएं, क्रीम और ऑयल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन निशान जाते नहीं हैं आज हम कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं।

ऐलोवेरा जेल– यह जेल बहुत ही फायदेमंद है,इसके इस्तेमाल से ये निशान काफी हद तक चले जाते हैं। जी हाँ और हर दिन इस निशान की जगह पर आराम से हल्के हाथों से मसाज करें और लगातार करते रहें। ऐसे में धीरे-धीरे निशान खत्म हो जाते हैं।

आलू के रस का इस्तेमाल– आलू का रस निकालकर उसे निशान वाली जगह पर लेप की तरह लगाएं। जी दरअसल सबसे पहले आलू को बीच से काटकर छील लें और फिर उसका रस निकाल लें। उसे 15 से 20 मिनट तक लगाकर रखें और फिर रोजाना इसके इस्तेमाल से निशान बिल्कुल दूर होते जाएंगे।

ऑलिव ऑयल- नारियल, ऑलिव और कैस्टर ऑयल तीनों की मसाज से निशान दूर होते हैं, हालाँकि ऑलिव ऑयल बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। जी हाँ और आप चाहें तो 20 मिनट तक रोजाना दो बार इस तेल की मसाज कर सकती हैं लेकिन ध्यान रहे बहुत धीरे-धीरे करें।

शहद का इस्तेमाल– शहद में मौजूद ऐंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर उन्हें हटाने में मदद करती है। जी हाँ और इसे लगाने के लिए एक छोटा सा कपड़ा लें और उस पर शहद लगाएं, कपड़े को स्ट्रेच मार्क्स वाले प्रभावित हिस्से पर रखें और तब तक लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए। अब आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर उसे हटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *