वाराणसी। बुधवार का दिन हिंदू धर्म में ‘विघ्नहर्ता’ भगवान श्रीगणेश को समर्पित किया गया है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का स्वामी ‘बुध’ ग्रह है, जिसे बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है।
चूंकि, श्रीगणेश बुद्धि के देवता हैं, इसलिए इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना करने से न केवल जीवन के संकट दूर होते हैं, बल्कि कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है।
अगर आप भी अपने कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहते हैं, और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना रखते हैं, तो बुधवार के दिन इन सरल लेकिन प्रभावी उपायों को जरूर आजमाएं।

📍बुधवार की विशेष पूजा विधि :
📌 बुधवार की सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े (संभव हो तो हरे रंग के) धारण करें। मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
📍दूर्वा अर्पण (सबसे महत्वपूर्ण उपाय) :
📌 भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार के दिन उन्हें 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। ध्यान रहे कि दूर्वा हमेशा उनके मस्तक पर चढ़ानी चाहिए, चरणों में नहीं। दूर्वा चढ़ाने से मानसिक शांति और कार्यसिद्धि प्राप्त होती है।
📍 सिंदूर का तिलक :
📌 गणपति बप्पा को सिंदूर चढ़ाने से मनुष्य के जीवन की अधिकतर परेशानियां कम हो जाती हैं। पूजा के बाद उनके माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर अपने माथे पर भी लगाएं।
📍 शमी के पत्ते :
📌 जैसे शिव जी को बेलपत्र प्रिय है, वैसे ही गणेश जी को शमी के पत्ते प्रिय हैं। बुधवार को उन्हें शमी के पत्ते चढ़ाने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती।
विशेष ज्योतिषीय उपाय :
📍गाय को हरी घास खिलाएं :
📌 अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं। यह उपाय बुध दोष को दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है।
📍मूंग की दाल का दान :
📌 आर्थिक तंगी से निपटने के लिए इस दिन मूंग की दाल का दान करें या गाय को खिलाएं।
📍मोदक या लड्डू का भोग :
📌 इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि गणेश जी ‘मोदकप्रिय’हैं। उनके मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। इसके अलावा उन्हें मोतीचूर के लड्डू भी प्रिय हैं। माना जाता है कि मोदक या मोतीचूर का भोग लगाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
📍हाथी को चारा खिलाएं :
📌 इस बात से हर कोई परिचित है कि हाथी भगवान गणेश का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गाय के अलावा अगर आप हाथी को भी हरी घास या केला खिलाते हैं तो आपको पुण्यफल प्राप्त हो सकता है।
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



